सहारनपुर: लापता नाबालिग किशोरी यमुनानगर में मृत मिली, दोस्त के जन्मदिन पर जाने को निकली थी, बहला-फुसलाकर ले जाने और टॉर्चर का आरोप
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र से लापता 14 साल की किशोरी का शव हरियाणा के यमुनानगर में मिला है। किशोरी 23 सितंबर को दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन रूपा की शिकायत पर पुलिस ने शिवा, आर्यन और उनके अन्य साथियों समेत 6 लोगों के खिलाफ