उंटारी रोड: भाजपा कार्यकर्ताओं ने उटाड़ी रोड कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद का किया भव्य स्वागत
जिले के ऊंटारी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी व सांसद विष्णु दयाल राम को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.कार्यकर्ता सम्मेलन में हुसैनाबाद जाने के क्रम में उंटारी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत कर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर बल दिया।