उंटारी रोड: बिरजा में बूथ नही होने से नाराज 750 मतदाताओं ने लोक सभा में मतदान नही करने का लिया निर्णय
जिले के उंटारी रोड प्रखंड के जोगा पंचायत के ग्राम बिरजा और कूल्ही में बूथ विवाद पिछले 15 वर्षों से चल रहा है।जानकारी के अनुसार,बिरजा के मतदाताओं का कहना है कि वर्ष 1960 से बिरजा में बुथ था,लेकिन2009 में एक राजनीतिक साजिश के तहत बुथ को लगभग दो किमी दूर कुल्ही में स्थांतरित कर दिया गया है।जिसे लेकर बिरजा के ग्रामीणों ने आज वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया।