उंटारी रोड: सिडहा से लहर बंजारी तक स्थानीय विधायक ने निजी खर्च से एक किमी जर्जर सड़क का करवाया मरम्मती
जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंर्तगत सिडहा रेलवे क्रॉसिंग से मल्लाह टोली होते हुए लहर बंजारी रविदास मंदिर तक जर्जर सड़क का मरम्मती स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने अपने निजी खर्चों से करवाया है। यहां उल्लेखनीय हैं कि सड़क की स्तिथि जर्जर होने से लोगों के आवागमन में काफ़ी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मती को लेकर विधायक को अवगत करवाया था।