उंटारी रोड: सिगसिगी में मालगाड़ी की चपेट मे आने से करकट्टा के एक नाबालिक लडकी का दोनो पैर कटा,स्थिति गंभीर
मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक नाबालिक लडकी का दोनो पैर कट गया।घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।घायल नाबालिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उटारी रोड अंर्तगत करकट्टा गांव निवासी मनोज पाल की बेटी 8 वर्षीय दीपिका कुमारी अपनी मां के साथ सिगसिगी में चल रहे महायज्ञ देखने आई हुई थी।घर वापस जाने हेतु वह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गई।