उंटारी रोड: लहर बंजारी में उंटारी रोड पुलिस ने 50 किलोग्राम अवैध जावा महुआ जब्त कर किया विनिष्ट
सोमवार को लाहरबंजारी गांव में उंटारी पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमे अवैध देशी शराब निर्माण एवं बिक्री को लेकर रखे गए करीब 50 किलो ग्राम जावा महुआ को पुलिस ने जब्त कर विनिष्ट किया।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।