कामां: कामां में भाजपा को झटका, पूर्व प्रधान रचना जाटव सहित कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल
कामां में रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रधान रचना जाटव, पूर्व उपप्रधान बुधराम यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन पीलसू ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व मंत्री ज़ाहिदा खान और विधानसभा प्रभारी बाबूलाल चौधरी ने सभी नेताओं को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।