कस्बा: जलालगढ़ में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Kasba, Purnia | Apr 19, 2026 प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ अमृता वर्मा ने की, जिसमें प्रखंड समन्वयक नेहा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं व लाभार्थी शामिल हुए।