सदर: दशमी मैदान से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया गया, नगर निगम के एक्शन पर दुकानदारों ने किया विरोध
वाराणसी के खोजवा स्थित दशमी मैदान (रामलीला मैदान) में नगर निगम ने वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन दल ने जेसीबी की मदद से गुमटी, टिनशेड और अस्थायी दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की।