सुल्तानपुर: मोहर्रम पर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि, सुल्तानपुर में 7 अंजुमनों के साथ निकला जुलूस, मजलिस में उमड़े श्रद्धालु
सुलतानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में 18 मोहर्रम को कर्बला के शहीदों की याद में मजलिस और जुलूस का आयोजन किया गया। मौलाना सैय्यद हैदर रिज़्वी ने मजलिस को संबोधित किया। इसके बाद बड़े इमामबाड़े से परंपरागत जुलूस निकला।जुलूस में सात प्रमुख अंजुमनों ने भाग लिया। इनमें अंजुमन यादगारे हुसैनी वल्लीपुर और अंजुमन इमामिया जलालपुर फिरोजाबाद शामिल थे।