सुल्तानपुर: शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सिद्धेश्वर नाथ, भुनेश्वरनाथ और गौरीशंकर धाम में जलाभिषेक के लिए लगी कतारें
सावन के पहले सोमवार को सुल्तानपुर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में अलसुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। बिल्वेश्वर धाम बेलवाई, शिवालय सीताकुंड और नागेश्वरनाथ शाहगंज समेत कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।अखण्डनगर