झांसी: भगवान श्रीराम और प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Oct 1, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में बुधवार को थाना सदर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के भट्टागाँव निवासी युवक हर्ष पुत्र फूल सिंह उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में अभद्र टिप्पणी पर पकड़ा।