बहराइच: थाना रानीपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर न्यायालय किया रवाना
बहराइच की थाना रानीपुर पुलिस अवैध शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि अभियुक्त बाबूलाल, गया प्रसाद, मालिक राम व देशराज के पास से 75 पाउच झूम ब्रांड व 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्तों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा दर्ज कर चारों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।