बहराइच: कल्पीपारा चौराहा पर मोटरसाइकिल की ठोकर से उपचार के दौरान हुई व्यक्ति की मौत मामले मे अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित कल्पीपारा कॉलोनी निवासी व्यक्ति की कल्पीपर चौराहा पर तेज रफ्तार बाइक सवार की ठोकर से उपचार के दौरान हुई मौत मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित आदर्श यादव ने मंगलवार को बताया कि उनके पिता 25 मार्च को सामान लेने गए थे जब यह घटना हुई थी।