बहराइच: अहिरौरा में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित अहिरौरा में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना दरगाह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को जोगीराम ने बताया कि घटना 25 मार्च की है जब डीजे बजाने को विवाद को लेकर उनकी व उनके परिजनों की दबंगों ने पिटाई की थी।