हरिद्वार: कलियर में 7 किलो गांजे के साथ पकड़े गए 2 तस्कर जाकिर और इरशाद की हिस्ट्रीशीट खोलने के रौशनाबाद में SSP ने दिए निर्देश
कलियर में 7 किलो गांजे के साथ पकड़े गए 2 तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोलने के SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद स्थित अपने कार्यालय से आदेश जारी किए हैं। SSP ने दोनो आरोपियों की अवैध नशा तस्करी से कमाई गई संपत्ति की भी जांच के आदेश दिए हैं। पकड़े गए दोनों तस्करों जाकिर और इरशाद के खिलाफ मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई थानों में आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।