गुना नगर: मंत्रियों के खिलाफ बयान देने वाले गुना के भाजपा विधायक पर गिर सकती है गाज, भाजपा जिला अध्यक्ष ने संगठन को भेजी रिपोर्ट
गुना बिजली कंपनी के जिला दफ्तर में शनिवार को बिजली कटौती पर पहुंचे गुना भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुमन तोमर और जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान दिया। 1 जून को भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा, रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेज दी है इस तरह की बयानबाजी का संगठन इजाजत नही देता, जो भी निर्णय होगा।