सैदपुर: भितरी बाजार में लकड़ी कारखाने में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान हुआ राख, पीड़ित ने आग लगाने का लगाया आरोप
सैदपुर थाना क्षेत्र स्थित भितरी बाजार में बीती रात एक फर्नीचर मिस्त्री के कारखाने में भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर कारखाने में रखा लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सुबह जब तक घटना का पता चलता, कारखाना पूरी तरह राख हो चुका था। घटनास्थल पर तेलनुमा चीज मिलने पर पीड़ित ने कारखाने में जानबूझकर आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई है।