चंदौसी: संभल में सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे के साथ जा रही थीं जात लगाने
संभल के चंदौसी तहसील के गांव बनियाठेर के पास बाइक हादसे में अतरौली निवासी अमरवती की मौत हुई। पत्नी अपने बेटे सोनू के साथ जात के लिए जा रही थीं, बाइक से गिरने के बाद अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।