रामगंजमण्डी: शादी समारोह में अन्तरालिया आए पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने शराब के नशे में अपनी बाइक को आग के हवाले किया
रामगंजमंडी में एक शादी समारोह में पति पत्नी के बीच विवाद में पति ने शराब के नशे में अपनी ही बाइक क़ो आग लगाकर ख़ाक कर दिया। मामला सुकेत थाना क्षेत्र के अंतरालिया गांव का है। जहाँ बपावर निवासी जितेंद्र मीना अपनी पत्नी क़ो लेकर अंतरालिया उसके ससुराल आया था। इसी बीच बुधवार ओर गुरूवार की मध्य रात क़ो दोनों पति - पत्नी में झगड़ा हो गया।