रामगंजमण्डी: अलोद में तीन बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, एक बाइक सवार फरार
रामगंजमंडी में चेचट के अलोद गांव में तीन बाइको में भिड़त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया। वही तीसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी जिसके बाद दोनों बाइक सवारों को चेचट अस्पताल लाया गया।