मेहदावल: बकरी ले जाने के विवाद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, मेहंदावल पुलिस ने डंडा व लोहे की रॉड बरामद की
संतकबीरनगर। मेहंदावल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड भी बरामद की है। वहीं, मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अध