गया टाउन सीडी ब्लॉक: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने गया में प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
बिहार में 2025 विधानसभा पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने राजेंद्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को दोपहर 3:00 बजे एक प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।