आगर: TET और वरिष्ठता को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक बाबा बैजनाथ मंदिर में आयोजित हुई
बाबा बैजनाथ मंदिर परिसर में शनिवार शाम 5 बजे संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यापक संवर्ग एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से TET परीक्षा रद्द करने एवं प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ देने की मांग उठाई गई। साथ ही 8 अप्रैल को जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन और 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों