पीरटांड: अहिल्यापुर की महिला बराकर पुल के पास सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घासको गांव निवासी बेबी देवी डुमरी रोड के बराकर पुल के पास सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई।गुरुवार को 1 बजे सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां ऑक्सीजन लगाया गया लेकिन तब तक इसकी मौत हो गई।