रायपुर रानी: नारायणपुर गांव से ब्यूटी पार्लर में नौकरी पता करने गई महिला हुई लापता, मामला दर्ज
घर से ब्यूटी पार्लर में नौकरी के बारे में पता करने के लिए गई महिला के लापता होने का मामला आज सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी हैं कि 5 मार्च को सुबह करीब 10 बजे मेरी पत्नी मुझे कह कर गई थी कि वह मोहाली में ब्यूटी पार्लर के पास नौकरी के बारे में पता करने जा रही है। जो लापता हो गई हैं। पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है।