राजा भैया का बड़ा बयान—“UGC नहीं लागू होगी, हमने कह दिया तो कह दिया!”
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान राजा भैया ने UGC को लेकर सख्त अंदाज में अपनी बात रखी। उनका कथित बयान— “UGC नहीं लागू होगी, हमने कह दिया तो कह दिया” अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजा भैया के इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#RajaBhaiya #UttarPradesh #Kunda #Pratapgarh #UGC #UPNews #Dussehra #ShastraPuja #ViralVideo #तलाशन्यूजसीधी
Gopadbanas, Sidhi | Nov 14, 2026