कर्वी: चित्रकूट में लू बनी काल, अस्पताल जाते समय महिला की हुई मौत, भीषण गर्मी से सहमा चित्रकूट
चित्रकूट: बुंदेलखंड की भीषण गर्मी और जानलेवा लू ने फिर एहसास दिलाया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय राममनी शनिवार शाम 4:00 बजे लू लगने से मौत हो गई। वो सतना जा रही थीं, रास्ते में तबीयत बिगड़ी। परिवार अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शनिवार शाम 4:00 बजे करवाया है।