🚨 #बांदा | लड़कियों और महिलाओं के सामने कथित अश्लील हरकत का आरोप
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लड़कियों और महिलाओं के सामने कथित रूप से अश्लील हरकत करने, गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है और इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में आरोपी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है।
⚠️ नोट: यह जानकारी शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित व्यक्ति या पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Banda #Baberu #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #ViralNews #LawAndOrder #Police #Justice #NewsUpdate #WomenSafety #HindiNews #News11IndiaTV