कोल: AMU में छात्र की खुदकुशी पर भाइयों ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हमारा भाई ऐसा नहीं कर सकता उसका मर्डर हुआ है
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 AMU के मुमताज हॉस्टल में शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला था। घटना की सूचना पर मृतक शाकिर के परिजन शुक्रवार रात्रि अलीगढ़ पहुंचे।अलीगढ़ पहुंचे मृतक शाकिर की मौत पर उसके भाइयों ने शक जताया है। भाइयों का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकता है, उसका मर्डर किया गया है।