कालपी: कदौरा में पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाते हुए लोगों का वीडियो हुआ वायरल, थाने की गाड़ी खराब होने पर पुलिसकर्मी भी आए नजर
Kalpi, Jalaun | Apr 25, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो शनिवार की सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, बताया जा रहा है कि कदौरा थाना क्षेत्र के कदौरा कस्बे में पुलिस की गाड़ी बीच सड़क पर खराब हो गई, जिसके बाद उसे धक्का लगाकर चालू करने की कोशिश की गई, इस दौरान स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मिलकर गाड़ी को धक्का देते नजर आए है।