करायपरसुराय: लोकाइन नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
चिकसौरा थाना क्षेत्र के मुषाढ़ी गांव के पास रविवार की दोपहर लोकाइन नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मोती पासवान के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।