ज्ञानपुर: भदोही में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, कई स्वास्थ्य कर्मी मिले नदारद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार चक द्वारा भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने साफ सफाई की स्थिति ओपीडी, रजिस्टर, स्टाक की उपस्थिति दवा भंडारण प्रसव कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं की जायजा लिया, इस दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया था उनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।