ज्ञानपुर: प्रयागदासपुर में चोरों ने मंदिर और मकान को खंगाला, मकान से लाखों की चोरी
प्रयागदासपुर गांव में चोरों ने प्रेमेश्वर महादेव मंदिर और हाजी मोहम्मद कासिम के मकान को निशाना बनाया। रविवार रात मंदिर का ताला तोड़कर घुसे चोरों को वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद कासिम के मकान में घुसकर पांच सोने की अंगूठियां, 25 हजार रुपये नकद और जमीन के कागजात चोरी कर लिए। घटना के समय घर में सिर्फ बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे।