जबलपुर: CM हेल्पलाइन से जागा अस्पताल प्रशासन, एल्गिन में अब दूर होगी बदहाली!
सरकारी तंत्र में जब सुनवाई के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं, तब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ही आखिरी उम्मीद बचती है। जबलपुर के प्रतिष्ठित रानी दुर्गावती (एल्गिन) महिला अस्पताल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भीषण गर्मी और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे एक परेशान मरीज के परिजन ने जब CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर अस्पताल प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुली अस्प