डूंगरपुर: डूंगरपुर में एमएसपी पर गेहूं की रिकॉर्ड खरीद, किसानों को मिला ₹5.47 करोड़ का भुगतान
डूंगरपुर। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद किसानों के लिए लाभदायक रही। खुले बाजार में कम दाम मिलने पर बड़ी संख्या में किसानों ने सरकारी केंद्रों का रुख किया। सहकारिता विभाग ने तय लक्ष्य से अधिक खरीद कर रिकॉर्ड बनाया। जिले के चार खरीद केंद्रों पर 915 किसानों से खरीदा गया।