सिराथू: तड़हर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कोखराज थाना क्षेत्र के तड़हर गाँव के रहने वाले पिंटू पुत्र सुरजदीन की पत्नी शालिनी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर साड़ी के फन्दे से फाँसी लगा ली।मृतका के पिता सुखलाल ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है।पिंटू और शालिनी की तीन साल पहले शादी हुई थी।पिन्टू ने बताया कि शालिनी नाराज़ थी।रविवार दूसरी पहर घर आया तो घटना देखा।पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।