सिराथू: महाकुंभ प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी दो कारों की भिड़ंत, 6 लोग हुए घायल
सैनी क्षेत्र के नेशनल हाईवे मोचारा गांव के नजदीक महाकुंभ प्रयागराज को जा रही श्रद्धालुओं से भरी हुई दो कार भिड़ गई। जिसमे एक कार ने आगे चल रही दूसरी कार को ओवरटेक के चक्कर में टक्कर मार दिया।आगरा जिले के फतेहाबाद के रहने वाले आधा दर्जन लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे।सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।इलाज के बाद रवाना किया गया है।