सिराथू: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण कोखराज इलाके में नेशनल हाईवे पर लगा जाम, आम राहगीर परेशान
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शनिवार की तरह रविवार को भी जाम देखा गया है।प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते उनके वाहन सड़क पर ज्यादा होने के कारण यह जाम लगा है। सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रही है आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रयागराज जाने के लिए लोग जद्दोजहद कर रहे हैं।