एत्मादपुर: गांव खेरिया में बारिश के कारण भरभरा कर गिरा मकान, 3 से 4 लोग दबे, एक की हालत गंभीर
Etmadpur, Agra | Jul 13, 2025 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव खेरिया का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक मकान भरभरा कर गिर गया, मकान के नीचे 3 से 4 लोग दब गए, मौके पर चीख पुकार मच गई, इस दौरान ग्रामीण एकत्रित हो गए, तत्परता दिखाते हुए नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है, सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है।