एत्मादपुर: भवानी सिंह इंटर कॉलेज के पास अवैध तमंचा रखने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, थाना ट्रांस यमुना पर दर्ज हुआ मुकदमा
Etmadpur, Agra | Jul 12, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत भवानी सिंह इंटर कॉलेज के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध तमंचा है, वह भवानी सिंह इंटर कॉलेज के पास मौजूद है, इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया, इसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1जिंदा कारतूस बरामद किया है।