कटेया: कार्यपालक पदाधिकारी की सरकारी गाड़ी चोरी होने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
कटेया नगर पंचायत कटेया के कार्यपालक पदाधिकारी की सरकारी गाड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी के द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।कटेया थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को शाम 6 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।