पटना ग्रामीण: डाक बंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया PMनरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर निरीक्षण
12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे। इसे लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के द्वारा आज रिहर्सल भी किया गया। वहीं अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी देर रात डाक बंगला चौराहा से लेकर जेपी गोलंबर तक होने वाले रोड शो को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान सम्राट चौधरी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।