भोगनीपुर: पुखरायां में नरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में जुटे हज़ारों सपाई, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर किया प्रदर्शन
महंगाई, बेरोजगारी मुद्दों को लेकर जनपद मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया। नरेंद्रपाल सिंह मनु के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हजारों सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पुखरायां कस्बे से माती मुख्यालय के लिए रवाना हुए। सपा कार्यकर्ता ने पुखरायां में भी प्रदर्शन किया। q