अररिया: मुरब्बल्ला के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Araria, Araria | May 15, 2024 अररिया फारबिसगंज मार्ग में मुरब्बल्ला के समीप बाइक से गिरकर एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला सदर प्रखंड क्षेत्र के दीयारी मजगामा वार्ड संख्या 01 निवासी मो शोएब की पत्नी नाजों प्रवीण बताई जा रही हैं.