अररिया: बलवा टोला मोती टीक्कर नहर पर दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 15, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बांसवाड़ी पंचायत के बलवा टोला मोती टीक्कर नहर पर दो पक्षों के बीच पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.