अररिया: डाढापीपर गांव से 120 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Araria, Araria | May 15, 2024 अररिया में पुलिस और डी.आई.यू की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 120 किलोग्राम गाँजा के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है. कुआड़ी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई नेपाल बॉर्डर के डाढापीपर गाँव के समीप किया है. एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अररिया पुलिस द्वारा जिले में लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.