अररिया: शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 8 में पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 15, 2024 शहर के ओम नगर वार्ड संख्या 08 में घरेलू विवाद में सनकी पति ने पत्नी को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.वहीं घायल महिला ओम नगर वार्ड संख्या 08 निवासी विरेंद्र मंडल की पत्नी सुगिया देवी बताई जा रही हैं.