चित्तौड़गढ़: अग्रसेन नगर में महिलाओं ने निकाली गणगौर ईसर की सवारी
चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा रोड़ स्थित अग्रसेन नगर के कॉलोनी में निवासरत महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा अर्चना की। अखंड सुहाग और मनवांछित वर कामना करते हुए महिलाओं व युवतियों ने पूजा अर्चना की। पारम्पिक लोग गीत व भजन गाए गए।अग्रसेन नगर में महिलाओं ने पारंपरिक तौर से नृत्य करते हुए गणगौर ईसर की सवारी निकली गई। आज शुक्रवार को प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी गई है।