अथमलगोला: अथमलगोला थाना क्षेत्र में ठंठा नदी पुल के नीचे युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद
अथमलगोला थाना क्षेत्र के ठंठा नदी पुल के नीचे मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस ने बख्तियारपुर के राघोपुर निवासी 33 वर्षीय शिवप्रकाश कुमार सिंह उर्फ पम्मी सिंह का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। स्वजनों ने बताया कि पम्मी सोमवार को बुधुआचक में एक बारात में गया था और अहले सुबह